भागलपुर, फरवरी 6 -- पूर्णिया । 14 फरवरी को 256 साल का हो जायेगा अपना पूर्णिया जिला। पूर्णिया जिला के स्थापना दिवस समारोह के दौरान यहां की मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। पूर्णिया जिला के अब तक की विकास गाथा के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भर बिहार का रोडमैप भी प्रदर्शित किया जायेगा। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में जिला स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। जिला स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्य स्तरीय कलाकारों को आमंत्रित कर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्णिया की मिट्टी की सोंधी खुशबू और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.