भागलपुर, फरवरी 10 -- पूर्णिया। सीओ के काम पर लौटने के बाद अब राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं। इसके कारण अंचलों में कामकाज प्रभावित हुआ है। पूर्णिया जिला में 127 राजस्व कर्मचारी हैं। पहले उन्होंने सांकेतिक हड़ताल किया था। अब अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं। एडीएम रवि राकेश ने बताया कि पूर्णिया जिला के सभी 14 अंचलों के सीओ कामकाज पर लौट आये हैं। मगर राजस्व कर्मचारी आज से हड़ताल पर चले गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...