भागलपुर, जुलाई 16 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में बिहार पुलिस एवं अन्य इकाईयों में सिपाही पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा बुधवार को एकल पाली में 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न तक कुल 16 परीक्षा केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 4119 अभ्यर्थियों द्वारा भाग लिया जाना है। सिपाही भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में संचालन कराने के लिए 32 स्टैटिक दंडाधिकारी, 9 सुपर जोनल दंडाधिकारी, 4 उड़नदस्ता दंडाधिकारी को पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा तथा जैमर लगाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल तथा अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह प्रतिबंधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.