भागलपुर, नवम्बर 24 -- पूर्णिया। जिले में साइबर अपराध के मामले में जिस हिसाब से तेजी आई है, उस हिसाब से केस निष्पादन में गति नहीं पकड़ रही है। वर्ष 2023 में पूर्णिया में साइबर थाना की स्थापना हुई। तब से लेकर अब तक 220 केस यहां रजिस्टर्ड किए गए हैं। इनमें वर्ष 2023 में 59, 2024 में 73 एवं इस वर्ष अब तक कुल 88 केस आ चुके हैं। वर्ष 2023 से अब तक के कुल 220 मामलों में कुल 166 केस पेडिंग चल रहे हैं। जिनमें वर्ष 2023 के 44, वर्ष 2024 के 61 एवं शेष मौजूदा साल के केस शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...