भागलपुर, जनवरी 10 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता फणीश्वर नाथ रेणु स्मृति उद्यान के मुख्य द्वार पर इंटरनेशनल हंगर सर्विस तीन जनवरी से ग्यारह जनवरी के बीच आयोजन के तहत एक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रेसिडेंट लायन पंकज कुमार ने की। लायंस इंटरनेशनल के मार्गदर्शन में यह सप्ताह हंगर सर्विस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर ने आज यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। रीजन चेयर पर्सन किरण प्रभा राय ने उपस्थित लोगों को भोजन का पैकेट वितरित करते हुए कम से कम खर्च पर बेहतर भोजन कैसे उपलब्ध हो, इसकी जानकारी लोगों के बीच में साझा की। ताकि लोग स्वस्थ रह सकें। कार्यक्रम को सुंदर और शानदार बनाने में नंदकिशोर जायसवाल, क्लब सेक्रेटरी मनोरंजन कुमार,नित्यानंद कुमार, उदय शंकर प्रसाद सिंह,ललित कुमार शर्...