भागलपुर, दिसम्बर 15 -- मीरगंज, एक संवाददाता। दमैली पंचायत अंतर्गत कहार टोला निवासी 23 वर्षीय युवक उदय कुमार की रविवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने बताया रविवार को देर शाम मृतक उदय कुमार अपने खेत की ओर टहलने निकला था। इसी दौरान अमारी नहर से पूरब एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल उदय कुमार को इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया, लेकिन पूर्णिया ले जाने के दौरान ही रविवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक उदय कुमार दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। वह मजदूर...