भागलपुर, फरवरी 15 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता पीएचडी में एडमिशन के लिए 18 से 22 फरवरी तक पूर्णिया विश्वविद्यालय में मौखिक परीक्षा आयोजित की जायेगी। पैट -23 लिखित परीक्षा उर्तीर्ण व पैट में छूट वाले अभ्यर्थी प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में भाग लेंगे। 18 विषयों के 104 सीटों पर एडमिशन के बाद पैट-24 में नामांकन की कवायद शुरू होगी। 18 फरवरी को वाणिज्य एवं प्रबन्धन, भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित व वनस्पति विज्ञान विषय के अभ्यार्थियों की मौखिक परीक्षा होगी। वहीं 19 फरवरी को दर्शनशास्त्र, हिन्दी, सस्कृत, मैथिली, अंग्रेजी व उर्दू विषय, जबकि 22 फरवरी को समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, इतिहास, राजनीति शास्त्र व मनोविज्ञान विषय के अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.