भागलपुर, नवम्बर 29 -- पूर्णिया। हिन्दुस्तान संवाददाता 108 कुण्डीय राष्ट्रीय शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन रंगभूमि मैदान में किया जाएगा। 9 दिसम्बर मंगलवार को सुबह 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। संध्या में संगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 10 दिसम्बर को प्रज्ञायोग, ध्यान, प्राणायाम,यज्ञ का ज्ञान विज्ञान,देव पूजन, यजमान के माध्यम से गायत्री महायज्ञ आयोजन किया जाएगा। शाम में भजन कीर्तन के साथ साथ राष्ट्र समर्थ कैसे बने इसको लेकर प्रवचन आयोजित किया जाएगा। 11 दिसम्बर को ध्यान, साधना, प्रज्ञायोग, संस्कार परम्परा अखंड दीप, वंदनीय माता जी का जन्म शताब्दी, संकल्प दीप महायज्ञ आयोजित किया जाएगा। 12 दिसम्बर को ध्यान योग, प्राणायाम, प्रज्ञायोग, गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति एवं टोली की सम्मान पूर्वक विदाई कर महायज्ञ संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.