भागलपुर, सितम्बर 30 -- केनगर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत चम्पानगर पूरी तरह भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया है। अष्टमी तिथि पर देवी घड़ा दुर्गा मंदिर चम्पानगर और देवी घड़ा दुर्गा मंदिर रामनगर में माता रानी की प्रतिमाओं को सोने और चांदी के आभूषणों से भव्य रूप दिया गया। जैसे ही माता के दरबार का पट खुला, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगी लाइटों, विद्युत सजावट और फूलों की झालरों से सजे मंदिरों की चमक देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु माता रानी के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार और दंडाधिकारी के रूप में केनगर अंचला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.