भागलपुर, दिसम्बर 29 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए दस लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि मरंगा नगर निगम वार्ड संख्या आठ निवासी बेचनी देवी को शराब के साथ पकड़ा गया। उसके पास से करीब दस लीटर देसी शराब बरामद की गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...