भागलपुर, दिसम्बर 15 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत अंतर्गत लोकाही रेल ढाला के समीप एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मुरलीगंज प्रखंड के रजनी बभनगामा मिलिक निवासी ब्रह्मदेव साह के 35 वर्षीय पुत्र डब्ल्यू कुमार थे। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल से सुबह की ट्रेन से बिहारीगंज लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी त्रिभुवन कुमार यादव मौके पर पहुंचे और युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की आकस्मिक मौत से पूरे इलाके में शोक और सनसनी फैल गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.