भागलपुर, दिसम्बर 24 -- -पूर्णिया। एसपी ने बताया कि मधुबनी थाना पुलिस ने चाकू का भय दिखाकर महिला से लूटपाट करने के आरोप में एक नाबालिग बालक को निरूद्ध करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मधुबनी थाना के न्यू सिपाही टोला पासवान टोला निवासी लक्की कुमार उर्फ लक्की पासवान के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्णिया पुलिस के वांटेड की टॉप टेन की सूची में शामिल है। एक दिसंबर को न्यू सिपाही टोला नारियल बागान निवासी प्रीति कुमारी से चाकू का भय दिखाकर 1.90 लाख कैश समेत सोने चांदी के जेवर लूट लिए गए थे। पुलिस की जांच में घटना में नाबालिग बालक एवं लक्की पासवान की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया था। जबकि लक्की को पुलिस ने तीन हजार 770 रूपये के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। दिसंबर महीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.