भागलपुर, दिसम्बर 6 -- हरदा । एक संवाददाता मरंगा थाना में जनता दरबार में पांच मामले का सुनवाई की गई जिसमें दो का निष्पादन किया गया। कृत्यानंद नगर के राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार एवं प्रभात कुमार पाठक ने बताया कि पांच मामले में से दो मामले का निपटरा किया गया। सभी मामले भूमि विवाद से जुड़े थे। वहीं तीन मामले को दोनों पक्षों को अगली तारीख दी गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, एसआई आयुष कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...