भागलपुर, जून 23 -- पूर्णिया। एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के संचालन के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र के लिए प्रशिक्षु खिलाड़ियों बालक एवं बालिका का विभिन्न विधाओं में चयन किया जाना है। खेल विधा ट्रायल की तिथि एवं स्थान एवं योग्यता निर्धारित है। फुटबॉल विधा का आयोजन 23 जून को डीएसए फुटबॉल मैदान में होगा। इसी तरह एथलेटिक्स विधा खेल का आयोजन 26 एवं 27 जून को इंदिरा गांधी स्टेडियम में, तीरंदाजी विधा में 01 जुलाई को ट्रायल का आयोजन जिला स्कूल में निर्धारित है। उक्त खेल विधा में 12 से 14 वर्ष बालक एवं बालिका भाग ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.