भागलपुर, जुलाई 9 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने अन्तर-महाविद्यालय खेल-कूद कैलेण्डर 2025-26 अधिसूचित कर दिया है। 14 विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। अन्तर-महाविद्यालय खेल-कूद कैलेण्डर 2025-26 के तहत 10 से लेकर 12 जुलाई तक अररिया कॉलेज में पुरुष वर्ग के फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। बैंडमिंटन महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता डीएस कॉलेज कटिहार में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित की जायेगी। बॉलीवॉल प्रतियोगिता महिला व पुरुष वर्ग की जीएलएम कॉलेज बनमनखी में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.