भागलपुर, मार्च 22 -- पूर्णिया । हिन्दुस्तान संवाददाता पूर्णिया में तनिष्क शो रूम में लूट के दौरान मुख्य लाइनर एवं अपराधियों को बाहर में गाइड करने का आरोपी रहा तीन लाख का इनामी चुनमुन झा अररिया में पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। वर्ष 2021 में पूर्णिया में एलजेपी नेता अनिल उरांव के अपहरण के बाद हत्या में नाम जुड़ने के बाद चुनमुन उर्फ राकेश झा अपराध की दुनिया में लाइम लाइट में आया था। बताया जा रहा है कि अररिया जिले में छोटी- मोटी चोरी एवं शराब बरामदगी मामले में आरोपित होने के बाद उसने पूर्णिया के हाउसिंग कालोनी में अपने दादा के निवास पर शरण ली थी। उसके दादा पंचमुखी मंदिर में प्रधान पुजारी हैं। यहां वह अभिषेक सिंह नामक एक युवक के संपर्क में आकर हाउसिंग कालोनी में चोरी- छिपे अपराधियों का प्रशिक्षण केन्द्र चलाने लगा था। इस दौरान वह कुख्यात बिट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.