भागलपुर, फरवरी 20 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। केनगर थाना के बाघमारा पेट्रोल पंप के समीप तीन फरवरी को इन्टरमीडिएट के छात्र को गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं मामले में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान सदर थाना के खैरूगंज निवासी अभिनंदन कुमार एवं विवेक कुमार तथा केनगर के बाघमारा निवासी पियूष कुमार एवं अमरजीत कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि घायल छात्र दिव्यांशु कुमार का पूर्व में इंस्टाग्राम पर एक मैसेज को लेकर पियूष कुमार के बीच विवाद हुआ था। बीच में दिव्यांशु भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव चला गया था। 3 फरवरी को जब दिव्यांशु इन्टरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहा था तो बाइक पर सवार पियूष और व...