भागलपुर, जनवरी 9 -- पूर्णिया। ठंड के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में वर्ग आठ तक की कक्षाओं के संचालन पर नौ जनवरी तक रोक लगा दिया है। पूर्णिया जिला के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं कोंचिग संस्थान सहित वर्ग 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर नौ जनवरी तक प्रतिबंध लगाया गया है। वर्ग 8 से ऊपर तक की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजकर 30 मिनट के बीच संचालित की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.