भागलपुर, दिसम्बर 5 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष धान अधिप्राप्ति कार्य ठप पड़ने से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। प्रखंड के किसी भी पैक्स में धान की खरीद शुरू नहीं की गई है, जिसके कारण किसान मजबूर होकर बिचौलियों के हाथों सस्ते दरों पर धान बेचने को विवश हैं। जिला प्रशासन द्वारा पैक्स को धान खरीद आरंभ करने के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद पैक्स स्तर पर धान खरीद नहीं की जा रही है। किसान अपनी बेबसी और दर्द को लेकर बेहद आक्रोशित हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों किसानों ने बताया कि पैक्स द्वारा लगातार बहाने बनाए जा रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें तत्काल पैसे की जरूरत है ताकि समय पर अगली फसल की बुआई कर सकें, लेकिन पैक्स धान लेने को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.