भागलपुर, जनवरी 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परदेस में काम करने वाले लोगों के लिए होली में घर की राह आसान होगी। परिवार का भरण-पोषण करने के उद्देश्य से अन्य राज्य में रोजगार एवं मजदूरी करने वाले लोगों को त्याहारों में घर आने में अधिक परेशानी नहीं होगी। लोगों को अपने घरों तक लाने के लिए पीपीपी मॉडल के तहत बस चलाई जाएगी। होली पर्व में व्यापक पैमाने पर अन्य राज्यों में रहने वाले लोगों को अपना घर आने में ठेलमठेल से बचाने के लिए सरकारी बस चलाई जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 24 बस दिल्ली, हरियाणा एवं राजस्थान के लिए चलाई जाएगी। आगामी 23 फरवरी से लग्जरी एसी डीलक्स बस चलाई जाएगी। दो दर्जन बस लोगों को अन्य राज्यों से अपने अपने घरों की वापसी के लिए चलाई जाएगी। पूर्णिया, सुपौल, कटिहार और किशनगंज से चलेगी बस सरकारी बसें पूर्णिया, सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.