भागलपुर, फरवरी 5 -- पूर्णिया-केनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के सभी 14 प्रखंड के राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में 5 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे और जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक पर सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व राजस्व कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष जीउत कुमार एवं जिला सचिव मुन्ना कुमार के द्बारा संयुक्त रूप से किया गया। बिहार राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार और विभाग का ध्यान लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग जोरदार ढंग से रखा। संघ के जिला अध्यक्ष जीउत कुमार ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी 11 फरवरी से जिले के सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञात हो की बीते...