अररिया, जून 3 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। इन दिनों सड़कों पर मक्का सुखाने वाले किसनों की मनमानी चरम पर है। लगातार सड़कों पर मक्का सुखाने के कारण दुर्घटना हो रही है। इसके बावजूद बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न सड़कों पर किसान बेरोकटोक सड़क पर मक्का सुखाते देखे जा रहे हैं। सड़क पर मक्का सुखाने वाले किसानों का मनोबल इतना बढ़ा है कि ग्रामीण सड़कों की बात तो दूर, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं स्टेट हाईवे को भी किसानों ने खलिहान बना डाला है। सड़कों के किनारे जहां तहां मक्का का ढेर लगा है। सड़क पर मुक्का सूखाने के कारण इसकी चौड़ाई संकीर्ण हो जा रही है जिससे जगह-जगह आवागमन बाधित हो रहा है तथा लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है। हाल के दिनों में बनमनखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लतराहा गांव में सड़क पर मक्का सुखाने के कारण दुर्घटना में एक साथ छह लोगों की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.