अररिया, जून 3 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर के नए बीडीओ के रूप में विकाश कुमार ने मंगलवार को प्रभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बीडीओ आलोक कुमार शर्मा से विधिवत प्रभार लेने का काम किया। प्रभार लेने के उपरांत बीडीओ विकास कुमार सभी कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेने के बाद स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र के संबंध में भौगोलिक जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रखंड के रुके सभी विकास कार्यो को गति दी जाएगी। प्रधानंत्री आवास योजना के लाभुकों के खाते में समय पर सहायता राशि पहुंचायी जाएगी। इस दौरान बीपीआरओ रूपेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, पूर्व मुखिया विजय कुमार मंडल, जदयू के दीपक कुमार पटेल, भाजपा के प्रकाश भान रैना सहित कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.