भागलपुर, मई 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित यह प्रखंड के अंतर्गत सर्वप्रथम डिमिया, निजगेंहुआ एवं सीमा गांव में किया गया। इसमें 300 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. विनय कुमार, कृषि विभाग से अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गीतांजलि, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक, कृषि समन्वयक निरंजन झा, इफको कर्मचारी सुमित कुमार ने इस अभियान में भाग लिया। इसके अंतर्गत भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कई मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा कर किसानों को जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडो में 29 मई से लेकर 12 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत किसानों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.