भागलपुर, मार्च 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसी की डांट से नाराज किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मधुबनी थाना के रहमत नगर मे शनिवार शाम की है। मृतक की पहचान नीरू कुमार (14) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है माता- पिता के निधन के बाद किशोर को उसकी मौसी पाल रही थी। शनिवार संध्या उसने एक बच्चे को धक्का दे दिया, जिससे बच्चा गिर गया था। जिसपर मौसी ने किशोर को डांट पिलाई। मौसी की डांट के बाद किशोर अपने कमरे चला गया। देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसकी मौसी उसे देखने गई थी। देखा कि किशोर फंदे से झूल रहा है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मधुबनी थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.