भागलपुर, मार्च 16 -- बायसी/डगरुआ, एक संवाददाता। मक्का खेत में युवती की लाश बरामद की गई है। मृतका की पहचान पहचान डगरूआ थाना के हरखेली पंचायत के वार्ड आठ चाँदभाटी गांव निवासी मनोवर की 18 वर्षीय पुत्री रेशमा के रूप में की गयी है। घटना डगरुआ थाना क्षेत्र के हरखेली पंचायत के वार्ड 14 सोनपुर टोला टावर के समीप की है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवती रोज की तरह सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए गुरुवार को घर से निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। दूसरे दिन शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर वार्ड 14 के मक्का खेत में चौहद्दी पर लगे तार में लटका शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.