भागलपुर, दिसम्बर 5 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख़्तियार कर लिया है। धमदाहा एसडीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत शुक्रवार को कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी के नेतृत्व में नगर पंचायत सीमा के भीतर लगातार माइकिंग कर लोगों को अंतिम चेतावनी दी गई। माइकिंग द्वारा कहा गया कि आगामी 10 तारीख तक सभी लोग स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा 11 तारीख को प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और बुल्डोजर चलाया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शनिवार से अतिक्रमित क्षेत्रों की आधिकारिक मापी शुरू की जाएगी ताकि कार्रवाई को सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता एसएच-65 के दोनों किनार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.