अररिया, जनवरी 13 -- पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार पूर्णिया पहुंच रहे हैं। 13 जनवरी को कला भवन में दोपहर दो बजे भारतीय जनता पार्टी पूर्णिया जिला इकाई के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...