भागलपुर, फरवरी 1 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय धमदाहा परीक्षा केन्द्र के गेट के नजदीक गंदे नाला का पानी जमा हो गया है। नाला के रिसाव से बदबूदार पानी जमा हो गया है जिससे लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी हो रही हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बनाए गए केन्द्रों में सबसे अधिक 767 छात्राएं उच्च माध्यमिक विद्यालय धमदाहा में ही शामिल होंगी। जहां छात्राओं के प्रवेश साथ-साथ अभिभावक की भी भीड़ लगने की संभावना हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के सामने नाला से लगातार निकल रहा बदबूदार पानी परेशानी का सबब बन गया है। इस संबंध में केंद्राधीक्षक रामानंद यादव का कहना है बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद भी नगर पंचायत द्वारा नाला सफाई की व्यवस्था नहीं की जा रही है। सुबह के समय केंद्र पर जल्दी घुसने की प्रयास में छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.