भागलपुर, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस का नेशनल टैलेंट हंट अभियान संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ युवाओं और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर देगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों के पदाधिकारी, नेता, डेलीगेट, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक अभियान को पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक सशक्त मंच है। इसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने और जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कई प्रतिभाशाली लोग जानकारी के अभाव में अवसर से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों को मार्गदर्शन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.