भागलपुर, फरवरी 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। देसी शराब के साथ छह लोगों को गुलाबबाग टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। टीओपी अन्तर्गत पोलोग्राम एवं गुलाबबाग में छापेमारी कर पुलिस ने शराब जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पोलोग्राम निवासी करण थापा, जीरोमाइल हांसदा निवासी अरविन्द कुमार, गुलाबबाग पुरान सिनेमा हॉल निवासी मीरू दास, कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत भदवाड़ा निवासी रौशन कुमार, समस्तीपुर जिले के हसनपुर थानान्तर्गत नयागांव बखरी निवासी गोविंद साहू एवं खगड़िया जिले के मानसी निवासी रामकुमार के रूप में की गई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार ने बताया कि पोलोग्राम एवं गुलाबबाग में घर में शराब पिलाई जा रही थी। पुलिस की छापेमारी में पालोग्राम से शराब विक्रेता के साथ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया। जबकि गुलाबबाग में छापे...