भागलपुर, मई 8 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सहनी टोला दीवानगंज निवासी 23 वर्षीय राजकुमार सहनी की मौत छत से गिरने के कारम हो गयी। मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बतातें चले कि मृतक अररिया जिला के फारबिसगंज में जूट के बोरा का सिलाई का काम करता था। बुधवार को वह अपने घर सहनी टोला दीवानगंज आया था। रात को वह अपने गांव के नजदीक ही मझुआ हरिजन टोला में घर के छत पर सो गया था। जहां रात में वह छत से टीन के टाट पर गिर गया। टीन के धार से उसका गला कट गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गयी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचा...