भागलपुर, जनवरी 4 -- पूर्णिया। बिहार औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में राज्य सरकार द्वारा अहम निर्णय लिया गया है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) द्वारा लागू एमनेस्टी पॉलिसी में आवेदन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2025 से बढ़ाकर 31 मार्च 2026 किए जाने पर लघु उद्योग भारती बिहार प्रदेश इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठन ने इसे उद्यमियों के लिए बड़ी राहत बताया है। यह फैसला राज्य के हजारों छोटे एवं मध्यम उद्योगों को पुनर्जीवित करने में सहायक सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...