भागलपुर, दिसम्बर 5 -- पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में शुक्रवार से पीएचडी 2023 की शोध पद्धति की कक्षाएं शुरू हो जायेगी। इस संदर्भ में पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पीएचडी कक्षाएं शुरू करने को लेकर गुरुवार को नोटिस जारी कर दिया है। चिट्ठी में उल्लेख किया है कि पीएचडी 2023 पाठ्यक्रम की कक्षाएं संबंधित पीजी प्रमुखों की देखरेख में 5 दिसंबर से शुरू होंगी। शोध पद्धति की कक्षाएं सुबह 9 बजे से 10 बजे तक संचालित की जाएंगी। संबंधित संकायाध्यक्ष इस कक्षा के संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। हर विषय की कक्षाएं पीजी प्रमुखों के निर्देशानुसार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.