अररिया, फरवरी 18 -- पूर्णिया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 48 घंटे का राम धुन एवं 24 घंटे का श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन डॉलर हाउस चौक सिपाही टोला में किया जा रहा है। 18 से 19 फरवरी तक रामचरितमानस पाठ के बाद 19 से 21 फरवरी तक राम धुन एवं 48 घंटों तक हवन का आयोजन होगा। दूबे परिवार की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें कई कीर्तनी मंडली भी शामिल हो रही है। भजन कीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...