भागलपुर, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नव पदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित ने योगदान दे दिया है। उनके योगदान देने के बाद सदर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर वैश्य समाज के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार साह, दिलीप कुमार दीपक, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला अध्यक्ष बमबम साह, कसबा नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार, भाजपा नेता नत्थू लाल साह, कौशल शर्मा, विक्रम कुमार संयुक्त रूप से पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। वहीं वैश्य प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी से सदर अनुमंडल क्षेत्र में चौमुखी विकास तथा आम नागरिकों के साथ प्रशासनिक सम्मान की उम्मीद करने की बात कही गई। अनुमंडल पदाधिकारी श्वेतम दीक्षित ने वैश्य प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में तीव्र गति से विकास के साथ विधि व्यवस्था तथा आम लोगों ...