पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया जिले के विभिन्न कॉलेजों में वर्षों पहले निर्मित गर्ल्स हॉस्टल का संचालन नहीं होने पर मुख्यमंत्री के साथ महिला आयोग का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक सह जिला प्रवक्ता राजद डॉ. आलोक राज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग मुखर की है। साथ ही छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए यूजीसी के फंड के दुरूपयोग पर चिंता जाहिर की है। -विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेज प्रबंधन और जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाया सवाल : -मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को भेजे पत्र में पूर्णिया विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के संस्थापक सह राजद जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने उल्लेख किया है कि यूजीसी फंड और सरकारी सं...