गया, फरवरी 21 -- लगातार पांचवे साल होलिका दहन के दूसरे दिन होली नहीं मनेगी। इस बार होलिका दहन नहीं बल्कि पूर्णिमा के कारण आंतर की स्थिति हो गयी है। होलिका दहन 2 मार्च के दूसरे दिन पूर्णिमा व्याप्त रहने की वजह से 3 मार्च को होली नहीं आंतर है। एक दिन बाद 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनायी जाएगी। 5 मार्च को झूमटा। पिछले सालों 2025, 2024, 2023 व 2022 में भी आंतर रहा था। इन बीते सालों में भी होलिका दहन के दूसरे दिन होली नहीं मनायी गई थी। पहले 2016 व 2013 में भी आंतर रहा था। आचार्य ने कहा- फागुन पूर्णिमा में नहीं, चैत्र प्रतिपदा में मनायी जाती है होली आचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस बार पूर्णिमा व भद्रा के कारण होलिकादहन के दूसरे दिन होली नहीं है। ऋषिकेश और महावीर पंचाग के अनुसार इस तरह की स्थिति बन रही । पंचागों के अनुसार 2 मार्च की शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.