दुमका, जनवरी 4 -- पूर्णिमा पर रामगढ़ में आयेाजित हुआ सत्संग रामगढ़, प्रतिनिधि। पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को संतमत सत्संग आश्रम जोगिया रामगढ़ में सत्संग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संत भजनानंद, केंद्र के अध्यक्ष बलराम मंडल, मंत्री शोभानंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष नलिन मंडल के साथ-साथ दर्जनों सत्संग प्रेमी उपस्थित हुए। संत भजन कीर्तन के पश्चात स्तुति विनती किया गया। रामचरित मानस से गुरु की महत्ता पर पाठ किया गया तथा सभी वक्ताओं ने इस अपने-अपने विचार रखे। मूल रूप से यह बात सार रूप में आया कि जीवन में गुरु का होना अत्यंत आवश्यक है। गुरु के बिना अलौकिक ज्ञान की कल्पना असंभव है। गुरु की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। प्रत्येक मनुष्य को ईश्वर की भक्ति गुरु से युक्ति लेकर ही करनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वामी भजनानंद एवं ...