मुरादाबाद, जून 11 -- राष्ट्रीय पुजारी परिषद ने ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर रामगंगा कटघर स्थित अटल घाट पर रामगंगा मैया की महाआरती की और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पढ़ा। परिषद के संस्थापक श्याम कृष्ण रस्तोगी ने कहा हिंदू समाज में रामगंगा एवं इसकी सहायक नदियों में गहरी आस्था है। पूर्णिमा के दिन जो इनमें स्नान एवं पूजन करते हैं उनकी मनोरथ पूर्ण हो जाती हैं। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में जगतगुरु साध्वी राघवेंद्री महाराज, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की महानगर संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, विनीत शर्मा, भूदेव शास्त्री,कामेश्वर मिश्रा, विनोद शर्मा, पुजारी भारत सिसोदिया, पुजारी महेंद्र, मनोज व्यास, वीरेंद्र शर्मा,सुरेश गुप्ता, वंदना शर्मा, स्वति शर्मा, सुमन रोहिल्ला,यश रस्तोगी, राजेश त्रिपाठी, कार्तिक व्यास, बबलू भटनागर आदि शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.