प्रयागराज, फरवरी 23 -- संगम तट पर अब हर महीने की अमावस्या और पूर्णिमा पर भव्य आरती कराई जाएगी। यह आरती जिला प्रशासन के अफसर खुद करेंगे। इससे आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा। जिससे इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो और यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस बार माघ मेले में खूब पर्यटक पहुंचे। 44 दिन के मेले में 22 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन का दावा किया गया। श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। मेला क्षेत्र में अब तक झूले और बाजार संचालित है। ऐसे में प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने पर्यटकों को जोड़ने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत मेला क्षेत्र में संगम तट पर दो जेटी रखी जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती कराई जाएगी। जिसमें विशेष रूप से कुछ अफसरों को और कुछ धार्मिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। सामने वाली जेटी पर कुर्सियां होंगी। वहां पर बैठे लोग...