रांची, अप्रैल 21 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के खत्रीखटंगा गांव स्थित शिव मंदिर में चल रहे तीन दिनी श्रीश्री 108 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सोमवार को हवन पूर्णाहुति और भंडारा के साथ संपन्न हो गया। वहीं धार्मिक अनुष्ठानों को पुजारी नित्यानंद पाठक, निकुंज पाठक, रंजीत पाठक, अभिषेक मिश्र और रविकांत मिश्र की अगुवाई में मुख्य यजमान अंगद खन्ना सपत्नीक रेशमी देवी, निलेश खन्ना गायत्री खन्ना, कुमारेश सहगल रानी देवी, साकेत टंडन माया देवी, देवशरणनाथ टंडन सरिता देवी, रामेश्वर खन्ना दीपिका खन्ना, अजयनाथ टंडन चिंता देवी ने पूरा किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भोलेनाथ और नंदी की प्राण प्रतिष्ठा के साथ अन्य देवताओं की पूजा-अर्चना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.