सहारनपुर, फरवरी 20 -- मोहल्ला महलतला स्थित गीताभवन चलती देवी मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूर्णाहुति में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की। यज्ञाचार्य अनुज आत्रेय के निर्देशन में विद्वान आचार्यों ने अनुष्ठान कार्य सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान दीपांशु गोयल, सचिन गर्ग, अतुल गोयल, विवेक गर्ग, अतुल मित्तल, प्रदीप गर्ग, अवधेश गोयल, प्रदीप कपाड़िया, अंकुर गर्ग एवं मनीष गोयल ने सपत्नीक सहभागिता की। श्री लक्ष्मी नारायण संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, वैदिक अनुष्ठान और धार्मिक कार्यक्रमों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसम...