पाकुड़, फरवरी 9 -- प्रखंड के सुंदरपुर गांव में विगत कई दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा रविवार को विधिवत पूर्णाहुति, हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। कथा के अंतिम दिन प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ कथा पंडाल में उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हवन संपन्न कराया गया, जिसके उपरांत पूर्णाहुति दी गई। पूरा वातावरण भक्तिमय नारों और शंखध्वनि से गुंजायमान हो उठा। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचिका पूज्य प्रीति रामानुज जी ने अंतिम आशीर्वचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, बल्कि जीवन में उतारने का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि कथा से प्राप्त ज्ञान, भक्ति और सदाचार को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। पूर्णाहुति के पश्चात आयोजन समिति की ओर से विशाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.