काशीपुर, फरवरी 3 -- जसपुर। पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के 34 छात्र-छात्राओं का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेश वर्मा ने बताया कि डॉ. शिवानंद नौटियाल, राष्ट्रीय साधन सह योग्यता/श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति में 34 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शनिवार को राज्य शैक्षिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद देहरादून ने परिणाम घोषित किया है। इसमें दीपांशी, मो. अल्फ़ेज़, शाहेनूर, हरियक्ष को डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह Rs.1500 रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। जबकि मो. शमी ,नव्या, अरमीन जहां मंसूरी ,रुद्रांश तिवारी ,आफरीन,मो.आदिल ,मो.मुईन रजा ,मो.शाद, अदीबा सैफी,आयुषी ,माही ,ऊर्मी चौहान, पवन कुमार, फूलकुमारी, शिखा, उपकार, समर कुमार ,पूर्वी, नेहा, उमा रानी, आस्था ,दक्ष कुमार ,पलक मो. साहिल,खुशी,ज...