बदायूं, मार्च 16 -- नगर की मां भगवती सेवा समिति की ओर से शनिवार की शाम नगर से करीब सौ से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक जत्था मां पूर्णागिरी माता के दर्शन के लिए रवाना हुआ। नगर से हर साल की तरह इस बार भी पूर्णागिरि मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त बस से रवाना हुए। मां के दर्शन के लिए रवाना होने से पूर्व भक्त जमकर देवी गीतों की धुनों पर थिरकते नजर आए। दिनेश चंद्र हनी ने बताया कि रविवार की सुबह सभी भक्तों ने पहले मां के दरबार पहुंच कर पूर्णागिरि देवी मंदिर पर पंहुच कर माता रानी के दर्शन करे। उसके बाद भक्तों द्वारा भू पार्किंग स्थल पर गरीबों के लिए तीसरा भंडारा किया। उमेश चंद्र, कुलदीप वार्ष्णेय, शिवम शर्मा, गगन सांई, दाऊ जी, कुशमेश बाबू, सौरभ पाराशरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.