पीलीभीत, मार्च 13 -- दुल्हड़ी पर शुरू होने वाले उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध टनकपुर स्थित मां पूर्णागिरि मेले की तैयारियों को परखने के लिए इज्जतनगर रेल मंडल के रेलवे अफसरों का दल पीलीभीत रेलवेस्टेशन पहुंचा। यहां सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को देखा। साथ ही जीर्णशीर्ण पड़ी स्टेशन की बिल्डिंग के आसपास आवाजाही को रोकने के लिए सतर्कता बनाए रखने को कहा। इज्जतनगर रेल मंडल के एएससी मो.शारिक खान और मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने अपनी टीमों के साथ पीलीभीत से लेकर टनकपुर तक के स्टेशनों का मुआयना किया। पिछले दिनों महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली में अधिक भीड़ होने के चलते हुए हादसे से सबक लेकर आरपीएफ व रेलवे के अधिकारियों ने यहां संयुक्त निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चयनित पीलीभीत रेलवे स्टेशन में जहां तहां आवाजाही के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.