चम्पावत, जून 8 -- टनकपुर। पूर्णागिरि मेले में तिलहर क्षेत्र की एक धर्मशाला में गत रात्रि अजगर दिखने से दहशत मच गई। धर्मशाला स्वामी और आसपास के लोगों ने आनन फानन में वन कर्मियों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लंबी मशक्कत के बाद अजगर को काबू कर गिरफ्त में लिया। रेस्क्यू में बूम रेंज के वन दरोगा भरत सिंह एवं राकेश गिरि की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर दूर जंगल में छोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.