चम्पावत, मार्च 24 -- मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। यहां दूर-दूर से आए श्रद्धालु लाइन में लगकर माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बीते 24 घंटे में दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। सोमवार सुबह से ही ट्रेन और बसों के जरिए मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। ककराली गेट से लेकर मुख्य मंदिर तक श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। श्रद्धालु घंटों लाइन में लगकर माता के दर्शन कर रहे हैं। दिन में अधिक गर्मी के कारण रात में श्रद्धालु अधिक पहुंच रहे हैं। इधर शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जा रही है। बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.