चम्पावत, मई 12 -- टनकपुर। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आई एक महिला श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमखोदा थाना देवरनिया बरेली निवासी 36 वर्षीय चंद्रकली पत्नी प्रमोद कुमार अपने परिजनों के साथ पूर्णागिरि दर्शन को आई थी। सोमवार सुबह भैरव मंदिर से पैदल माता के दर्शनों को जाते वक्त महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया। परिजनों ने एंबुलेंस के जरिए महिला को उपचार के लिए टनकपुर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले श्रद्धालु की मौत हो चुकी थी। बताया कि प्रथमदृष्टया ह्दय गति रुकने से महिला की मौत होने का आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.